संसार

उत्तर कोरिया के राजदूत ने कहा अमेरिका के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर कोई चर्चा नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के राजदूत किम जोंग उन के बीच परमाणु समझौते को लेकर हुई वार्ता भी असफल रही । तब से लेकर अब तक यह समझौता अधर में ही लटका था। उत्तर कोरिया ने अमेरिका से अपने रुख में बदलाव करने को कहा।संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के राजदूत किम सोंग ने कहा कि अमेरिका के साथ वार्ता में अब परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर चर्चा नहीं होगी। उत्तर कोरिया द्वारा लगातार किए जा रहे “बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण के बाद बेल्जियम, एस्टोनिया, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड और ब्रिटेन ने उसकी कड़ी निंदा की थी और प्योंगयांग पर प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया था। सोंग का बयान इन देशों की प्रतिक्रिया के बाद आय़ा है। सोंग ने यूरोपीय देशों के बयानों को उकसावे वाला कदम बताया है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

8 − five =

Most Popular

To Top