अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा – चीन के साथ व्यापार समझौता लगभग अंतिमचरण में, ये भी कहा कि अमरीका हॉगकॉग के प्रदर्शनकारियों के साथ, हॉगकांग में लोकतन्त्र के पक्ष में अमरीका।अमेरिका का दावा है कि उसने चीन के साथ व्यापार वार्ता के पहले दौर को सफलतापूर्वक समाप्त कर लिया है। अमेरिकी प्रवक्ता के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप इस वार्ता को कई चरणों में करना चाहते हैं और इसके पहले चरण को पूरा कर लिया गया है। हालांकि, अब भी अमेरिका और चीन के बीच मुश्किल मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है।अमेरिका का आरोप है कि चीन अमेरिकी कंपनियों को जबरन टेकनॉलाजी ट्रांसफर कर पेटेंट की चोरी करता है। उधर चीन ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इंकार करते हुए कहा कि वार्ता का दूसरा दौर नवंबर 2020 से पहले नहीं शुरु होने वाला और वो इंतेजार करेंगा कि अमेरिका फिर से डोनाल्ड़ ट्रंप को चुनता है या नहीं।