जीवन शैली

इफ्फी में महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्मों का हुआ विशेष शो

गोवा में चल रहे 50वें इफी महोत्सव के दूसरे दिन भी रोमांच अपने चरम पर रहा। 28 नवंबर तक चलने वाले फिल्म महोत्सव के दौरान अमिताभ बच्चन की 50 साल की फिल्मी यात्रा पर इफ्फी में उनकी फिल्मों का विशेष आयोजन किया गया, वहीं नॉन फिचर फिल्म सेक्शन की शुरुआत आशीष पांडे द्वारा निर्दशित फिल्म नूरेह से हुई।गोवा में चल रहे 50वें इफी महोत्सव के दूसरे दिन भी रोमांच अपने चरम पर रहा। दूसरे दिन सभी की नजरें अमिताभ बच्चन पर थीं। हो भी क्यों ना क्योंकि इसी साल सितंबर में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिये अभिताभ बच्चन के नाम की घोषणा की गयी थी और सिनेमा में उनके योगदान के लिये उन्हें सम्मानित करते हुए गोवा में 50वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव में उनकी फिल्मों का विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि सिनेमा एक सार्वभौम माध्यम है जो लोगों को उनके सामाजिक एवं आधुनिक जीवन के मतभेदों से अलग रखकर एक साथ लाता है। उन्होंने ये भी कहा कि तेजी से बिखरती दुनिया में सिनेमा सहित सिर्फ कुछ ही चीजें हैं जो सामुदायिकता और शांति के विचार को बढ़ावा देती हैं।गोवा में 28 नवंबर तक चलने वाले फिल्म महोत्सव के दौरान अमिताभ बच्चन की 50 साल की फिल्मी यात्रा पर इफ्फी में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें ‘शोले’, ‘ब्लैक’, ‘पीकू’, ‘दीवार’ और ‘बदला’ जैसी उनकी फिल्में दिखायी जाएंगी भारतीय अंतरार्ष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण के इंडियन पैनोरमा सेक्शन का भी गुरुवार को उद्घाटन हुआ। इस मौके पर इंडियन पैनोरमा फीचर फिल्म जूरी के हेड प्रियदर्शन के साथ साथ मशहूर फिल्म निर्देशक राहुल रावेल और अन्य निर्देशकों का इस मौके पर स्वागत किया गया। इस सेक्शन में 26 फीचर और 15 नॉन-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। अभिषेक शाह द्वारा निर्देशित गुजराती फिल्म हेलारो इस सेक्शन की ओपनिंग फिल्म रही।फिल्म हेलारो 1975 में गुजरात के कच्छ के रण में एक छोटे से गाँव में स्थापित एक उच्च पितृसत्तात्मक समाज पर आधारित फिल्म है जिसमें महिलाओं की जिंदगी को बखूबी से दर्शाया गया है। यह एक तरह से सामाजिक मुद्दों को लेकर बनाई गई फिल्म है।वहीं नॉन फिचर फिल्म सेक्शन की शुरुआत आशीष पांडे द्वारा निर्दशित फिल्म नूरेह से हुई। निर्देशक आशीष पांडे ने इस मौके पर अपनी फिल्म के बारे में बताया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × 2 =

Most Popular

To Top