संसार

नवाज शरीफ के स्‍वास्‍थ्‍य की गंभीर जांच एवं परीक्षण, लंदन में हो रहा है इलाज

लंदन में बुधवार को चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की। इस दौरान शरीफ को गंभीर जांच एवं परीक्षण से गुजराना पड़ा। बता दें कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद शरीफ मंगलवार को इलाज के लिए लंदन पहुंचे। अगले कुछ दिनों तक हार्ले स्‍ट्रीट के डॉक्‍टरों की निगरानी में रहेंगे।वरिष्‍ठ पीएमएल-एन नेता ने बताया कि पार्टी प्रमुख नवाजा शरीफ सेंटल लंदन में पार्क लेन स्थित अपने आवास एवेनफील्‍ड हाउस में आराम कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक हार्ले स्‍ट्रीट के डॉक्‍टर उनकी जांच करेंगे। हार्ले स्‍ट्रीट क्‍लीनिक का कहना है कि चिकित्‍सकीय रिपोर्ट आने के बाद हम अगले कदम के बारे में फैसला करेंगे। शरीफ अपने भाई शहबाज शरीफ और निजी चिकित्‍सक डॉक्‍टर अदनान खान के साथ 19 नवंबर की रात लाहौर से यहां पहुंचे थे। एयरपोर्ट के बाद उन्‍हें उनके लंदन स्थित घर ले जाया गया। यहां उनके बेटे हसन और हुसैन नवाज तथा बेटी अस्‍मा शरीफ और पार्टी के साथी मौजूद थे। हुसैन नवाज ने संवाददाताओं को मंगलवार की रात कहा मैं आपसे अपील करता हूं कि इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाया जाए। इस समय सबसे जरूरी है मियां साहब की सेहत। बता दें कि शरीफ को प्रतिरक्षा प्रणाली से संबंधित रोग है। पाकिस्‍तान के डॉक्‍टरों ने सिफारिश की थी कि उन्‍होंने इलाज के लिए विदेश जाना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × one =

Most Popular

To Top