खेल

ग्रीस के स्टीफैनोस सितसिपास बने एटीपी फाइनल्स चैंपियन

ग्रीस के स्टीफैनोस सितसिपास ने डोमिनिक थिएम को मात देकर जीता एटीपी वर्ल्ड टूर फ़ाइनल्स का खिताब, पिछले 18 साल में एटीपी फ़ाइनल्स के सबसे युवा चैम्पियन बने सितसिपास।ग्रीस के स्टीफैनोस सितसिपास ने अपने लिए शानदार रहे इस साल का अंत भी शानदार अंदाज़ में किया। सितसिपास ने लंदन के ओ टू अरिना में खेले गए एटीपी वर्ल्ड टूर फ़ाइनल्स के फ़ाइनल में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को मात दी। पहला सेट हारने के बाद भी सितसिपास ने हार नहीं मानी और ये मैच 6-7,6-2, 7-6 से जीतने में कामयाबी पाई। प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा ले रहे 21 साल के सितसिपास , सभी प्रतियोगियों में सबसे छोटे थे। पहले सेट में थिएम ने शानदार रैलीज़ खेली। हालांकि सितसिपास ने भी अपने अंदाज़ में उनको जवाब दिया। दूसरे सेट में सितसिपास ने जल्दी ही 4-0 की बढ़त बना ली। तीसरे और निर्णायक सेट में भी सितसिपास ने जल्दी ही 3-1 की बढ़त ले ली। थिएम ने सितसिपास की सर्विस ब्रेक की और तीसरे सेट को टाईब्रेक में ले जाने में कामयाब रहे। हालांकि दर्शकों के फेवरिट सितसिपास का शानदार खेल जारी रहा और उन्होंने टाईब्रेक में जीत दर्ज करने के साथ ही मैच अपने नाम किया। सितसिपास, ग्रीस के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने ये प्रतियोगिता जीती है। 2001 में लेटन ह्युइट के बाद से वे ये टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैँ और प्रतियोगिता के इतिहास के छठे सबसे युवा चैम्पियन बने हैँ। वे पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए चैम्पियन बनने वाले सातवें खिलाड़ी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 1 =

Most Popular

To Top