भारतीय फुटबॉल टीम विश्व कप 2022 के क्वालीफाइंग राउंड से लगभग बाहर, क्वालीफायर राउंड में ओमान ने भारत को 1-0 से हाराया। भारत को 2022 विश्व कप क्वालीफायर में ओमान के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय फुटबॉल टीम विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड से लगभग बाहर हो गई है। ओमान के लिए मोहसिन अल गसानी ने 33वें मिनट में गोल किया जो मैच का एकमात्र गोल रहा।ओमान ने भारत को दूसरी बार मात दी है। इससे पहले ओमान ने सितंबर में गुवाहाटी में खेले गए पहले लेग में भी 2-1 से हराया था। भारत के पांच मैच में सिर्फ तीन अंक हैं। भारत ग्रुप ई में चौथे स्थान पर है। एशियाई चैम्पियन कतर 5 मैच में 13 अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है। ओमान 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।