संसार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा आयोजित आधिकारिक भोज में लेंगे हिस्सा

जापान दौरे के तीसरे दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा आयोजित आधिकारिक भोज में हिस्सा लेंगे। साथ ही राष्ट्रपति कोविंद काकेगावा शहर जाने के लिए सुपरफास्ट ट्रेन का इस्तेमाल करेंगे।इससे पहले, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल सम्राट नारुहितो के राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। राष्ट्रपति की यह यात्रा, दोस्ती और पारस्परिक समझ के पारंपरिक बंधन पर आधारित अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दर्शाती है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द अपनी जापान यात्रा के दौरान टोक्यो में भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत-जापान के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग का उल्लेख किया और जापान द्वारा भारत में उच्च गति वाली रेल परियोजनाओं में मदद की सराहना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 + 11 =

Most Popular

To Top