खेल

केशधारी खिलाडिय़ों के लिए सिख फ़ुटबॉल कप 23 नवंबर से-गरेवाल

विजेता टीम को 5 लाख रुपए और उप-विजेता को 3 लाख रुपए का मिलेगा इनाम

चंडीगढ़ – सिख नौजवानों को केशधारी के तौर पर पहचान बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य के अंतर्गत समूह खेलों में सिखी स्वरूप को उत्साहित करने के लिए ग्लोबल सिख स्पोर्टस फेडरेशन और खालसा फ़ुटबॉल क्लब (ख़ालसा एफ.सी.) द्वारा पंजाब में पहला ‘सिख फ़ुटबॉल कप’ करवाया जा रहा है। फीफा के नियमों के अंतर्गत केशधारी खिलाडिय़ों के लिए यह फ़ुटबॉल कप 23 नवंबर से पंजाब के सभी जिलों में करवाया जायेगा।यहाँ यह प्रगटावा करते हुए खालसा एफ.सी. के प्रधान हरजीत सिंह गरेवाल ने बताया कि श्री गुरु नानक साहिब के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित इस अंतर -जि़ला टूर्नामैंट में 14 साल से 21 साल की उम्र तक के साबत-सूरत खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा ‘‘ग्लोबल सिख स्पोर्टस फेडरेशन का प्रमुख मंतव्य सर्वोच्च सिख सिद्धांतों को कायम रखते हुए सिख खेल समेत अन्य मशहूर खेलों को सिखों में प्रफुल्लित करना और लोकप्रिय बनाना है।’’उन्होंने बताया कि पंजाब फ़ुटबॉल एसोसिएशन के साथ जुड़े खालसा एफ.सी. द्वारा 29 अक्तूबर से 2 नवंबर तक जि़ला स्तरीय फ़ुटबॉल टीमों का चयन करने के लिए हरेक जिले में चयन ट्रायल किये जाएंगे। इसके उपरांत 23 नवंबर से 30 नवंबर तक अंतर -जि़ला टूर्नामैंटों के दौरान नॉक-आऊट विधि के आधार पर मैच के बाद राज्य स्तरीय फ़ाईनल मुकाबले और समाप्ति समागम 7 दिसंबर को एस.ए.एस. नगर के स्टेडियम में किया जायेगा।क्लब के उद्देश्यों का विवरण देते हुए फ़ुटबॉल प्रमोटर गरेवाल ने कहा कि अपनी किस्म का यह विलक्षण केशधारी टूर्नामैंट विश्व-भर में पंजाबी संस्कृति और सिख पहचान को प्रफुल्लित करेगा जिससे सिखों पर नसलीय हमले रोकने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा यह टूर्नामैंट नौजवानों को नशों से दूर करने और उनकी ताकत को खेल गतिविधियों की तरफ लौटने में सहायता करेगा और खिलाड़ी इस खेल को पेशे के तौर पर अपना कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगे।खालसा एफ.सी. द्वारा खिलाडिय़ों को मिलने वाले लाभों संबंधी प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि जि़लों की सभी केशधारी टीमों को खेल किटों, जर्सी और ट्रैक सूट के अलावा यात्रा भत्ता भी मिलेगा। विजेता टीम को 5 लाख रुपए और उप विजेता को 3 लाख रुपए के नकद पुरुस्कार के साथ नवाज़ा जायेगा। इसके अलावा इन दोनों टीमों के प्रशिक्षकों को क्रमवार 51,000 और 31,000 रुपए के नकद इनाम के साथ सम्मानित किया जायेगा।खालसा एफ.सी. के प्रधान गरेवाल ने यह भी बताया कि जि़लों में होने वाले सभी फ़ुटबॉल मैचों के दौरान सिख जंगजू कला गत्तके की प्रदर्शनी भी होगी। उन्होंने कहा कि यह सिख फ़ुटबॉल कप हर साल खेल विभाग पंजाब के सहयोग से करवाया जाऐगा। उन्होंने कहा कि खालसा एफ.सी. फ़ुटबॉल खिलाडिय़ों के लिए शुरुआती प्लेटफार्म के तौर पर काम करेगा जिससे वह अच्छी किस्मत आज़माने के लिए बड़े फ़ुटबॉल क्लबों के साथ समझौते कर सकें। इस अवसर पर उन्होंने ख़ालसा एफ.सी. का बरोशर, लोगो, वैबसाईट और मोबाइल एप भी लांच किया।इस अवसर पर अन्यों के अलावा क्लब के सीनियर उप प्रधान बलविन्दर सिंह जोढ़ा सिंघा, उप प्रधान अमनजीत सिंह, संयुक्त सचिव बलविन्दर सिंह सागर, टूर्नामैंट प्रबंधक कमेटी के सचिव डॉ. प्रीतम सिंह खेल डायरैक्टर संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी जालंधर, सुरजीत सिंह बैंस और हर्षवीर सिंह गरेवाल, वित्त सचिव बलजीत सिंह और सचिव हरजिन्दर कुमार, सोशल मीडिया इंचार्ज प्रभमीत सिंह और वरुण भारद्वाज भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × five =

Most Popular

To Top