विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में मैरी कॉम ने 51 किलो भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह। जमुना बोरो भी अंतिम 8 में पहुंची।छह बार की विश्व चैंपियन एमएसी मैरीकॉम ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मैरी कॉम ने 51 किग्रा भाग वर्ग मे थाईलैंड की जुतामस जितपोंग को 5-0 से मात दी। भारत की जमुना बोरो ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है। भारतीय मुक्केबाज ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अल्जीरिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त उदाद फाउ को हराने में सफलता पाई। जमुना ने मुकाबले को 5-0 से अपने नाम कर अंतिम 8 में प्रवेश किया।