हरियाणा

पंजाब के राज्यपाल ने जस्टिस विनोद कुमार शर्मा को लोकपाल के तौर पर शपथ दिलाई

लैफ्टीनैंट जनरल (सेवामुक्त) अजय कुमार शर्मा ने भी राज्यपाल से पंजाब के सूचना कमिश्नर के तौर पर ली शपथ
चंडीगढ़ – पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह बदनौर ने आज जस्टिस (सेवा मुक्त) विनोद कुमार शर्मा को पंजाब के लोकपाल और लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा मुक्त) अजय कुमार शर्मा को पंजाब के नये सूचना कमिश्नर के तौर पर शपथ दिलाई। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ख़ास तौर पर उपस्थित थे। यह शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राज भवन में आयोजित किया गया।इससे पहले पंजाब के मुख्य सचिव श्री करण अवतार सिंह ने राज्यपाल से अनुमति लेकर इस शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही शुरू की। इसके बाद जस्टिस (सेवा मुक्त) विनोद कुमार शर्मा ने पंजाब के लोकपाल और लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा मुक्त) अजय कुमार शर्मा ने पंजाब के नये सूचना कमिश्नर के तौर पर राज्यपाल की हाजिऱी में दस्तख़त करके शपथ ली।जस्टिस विनोद कुमार शर्मा ने साल 2006 से 2010 तक पंजाब और हरियाणा में बतौर जज सेवा निभाई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2010 से 2013 तक हाई कोर्ट मद्रास में पर्मानेंट जज के तौर पर सेवा निभाई थी। साल 2013 में उनको माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट के पद से सम्मानित किया था।जबकि लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा मुक्त) अजय कुमार शर्मा ने सेना में 38 साल अपनी शानदार सेवाएं निभाई। उन्होंने उत्तर-पूर्व में इन्फैंट्री ब्रिगेड का नेतृत्व किया और संयुक्त राष्ट्र के हिस्से के तौर पर डी.आर. कांगो में मल्टी नेशनल ब्रिगेड की भी बड़े गौरवमई ढंग से नेतृत्व किया। लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा मुक्त) अजय कुमार शर्मा ने साल 2005 में कार्यशील हुए राइट टूू इन्फर्मेशन एक्ट को सेना में लागू करवाने में अहम भूमिका निभाई।इस समारोह के दौरान विधायक राणा गुरजीत सिंह, पंजाब के राज्यपाल के प्रमुख सचिव जे.एम. बालामुरूगन, मुख्य सूचना कमिश्नर सुरेश अरोड़ा, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री पंजाब) तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव (जल स्रोत विभाग) सरवजीत सिंह, सचिव विजीलैंस विवेक प्रताप सिंह, सचिव लोकपाल बी. पुरुषार्थ, विशेष सचिव (प्रशासनिक सुधार) रवि भगत, डायरैक्टर (प्रशासनिक सुधार) परमिन्दर पाल सिंह, सीनियर सिविल और पुलिस अधिकारी और राज्यभर के अन्य आदरणीय शामिल थे।इस शपथ ग्रहण समारोह में नव-नियुक्त लोकपाल और सूचना कमिश्नर के पारिवारिक सदस्य, करीबी दोस्त और शुभ चिंतक भी शामिल थे।समारोह के बाद राज भवन में सभी मेहमानों को चाय का न्योता दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eight + 17 =

Most Popular

To Top