खेल

विनेश फोगाट ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए किया क्वालीफाई

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए किया क्वालीफाई, 53 किलोग्राम भार वर्ग में आज शाम कज़ाखस्तान में विश्व चैम्पियनशिप में ब्रांज़ के लिए होगा मुकाबला।भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वो पहली भारतीय पहलवान हैं जिन्होंने 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए अपनी जगह पक्की की है।विनेश फोगाट ने ये कामयाबी 53 किलोग्राम वर्ग में हासिल की, विनेश आज शाम कजाखिस्तान में चल रही विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में 53 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक के लिए संघर्ष करेंगी।गौरतलब है कि विनेश फोगाट को मौजूदा चैम्पियन जापान की मायु मुकैदा के हाथों मुक़ाबला गंवाना पड़ा था जिसके चलते वो विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 + twenty =

Most Popular

To Top