पंजाब

राज कंवल प्रीतपाल सिंह लक्की ने पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

चंडीगढ़ – श्री राज कंवल प्रीतपाल सिंह लक्की ने आज चंडीगढ़ में पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन के तौर पर पद संभाल लिया। इस मौके पर अमृतसर के सांसद स. गुरजीत सिंह औजला, मुख्यमंत्री पंजाब के राजनैतिक सलाहकार और विधायक स. इन्दरबीर सिंह बुलारिया, पंजाब वेयर हाउसिंग निगम के चेयरमैन और विधायक श्री राज कुमार वेरका, विधायक श्री सुनील दत्ती, श्री कुलबीर सिंह ज़ीरा, स. वरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, श्री धर्मवीर अग्निहोत्री, श्री रजिन्दर बेरी आदि की हाजिऱी में अपना पद संभाला।श्री लक्की ने नयी जि़म्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन की अपनी जि़म्मेदारी को तनदेही और शिद्दत के साथ निभाएंगे।इस मौके पर पूर्व विधायक श्री जुगल किशोर शर्मा, काऊंसलर श्री विकास सोनी, श्री प्रगट धुना, नगर निगम अमृतसर के सीनियर डिप्टी मेयर रमण बख्शी और काऊंसलर दलबीर सिंह, काऊंसलर सुनील कोटी, काऊंसलर सरबजीत सिंह, काऊंसलर गुरदेव सिंह, काऊंसलर सन्दीप सिंह विरदी, काऊंसलर तारिक शाह, काऊंसलर अश्वनी कुमार, काऊंसलर जसविन्दर शेरगिल, काऊंसलर बलविन्दर सिंह, काऊंसलर मोहन सिंह, बलजीत सिंह भी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × five =

Most Popular

To Top