व्यापार

पंजाब रोडवेज़ का सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते विजीलैंस द्वारा रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़ – पंजाब रोडवेज़ फिऱोज़पुर के डिपू में तैनात सब इंस्पेक्टर को विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।पंजाब रोडवेज़ के फिऱोज़पुर डिपू में तैनात क्लर्क गुरमेज सिंह को शिकायतकर्ता गुरचरन सिंह, कंडक्टर पंजाब रोडवेज़ फिऱोज़पुर डिपू की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त इंस्पेक्टर द्वारा डीज़ल पंप पंजाब रोडवेज़ फिऱोज़पुर डिपू की चैकिंग के उपरांत उसे मुअत्तल होने से बचाने और उसकी बदली कराने के बदले 16000 रुपए रिश्वत की माँग की गई है और सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है।विजीलैंस द्वारा पड़ताल के उपरांत उक्त सब इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

17 + seventeen =

Most Popular

To Top