संसार

चीन निर्मित सामान पर अमेरीकी शुल्क वृद्धि में देरी

अमेरीका ने सद्भावना के तौर पर 250 अरब डॉलर के चीन के बने सामान पर शुल्क बढ़ाने की अपनी योजना को फिलहाल किया स्थगित। एक ट्वीट संदेश में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि एक अक्टूबर से प्रस्तावित शुल्क में 5 प्रतिशत वृद्धि को 2 सप्ताह के लिए टाला।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीनी वस्तुओं पर आयात शुल्क को बढ़ाने के प्रस्ताव को 15 दिनों के लिए टालने की घोषणा की है। चीन के 250 अरब डॉलर मूल्य के सामानों पर बढ़े हुए आयात शुल्क को 1 अक्टूबर के बजाए 15 अक्टूबर से बढ़ाया जाएगा। ये कदम चीन के उप प्रधानमंत्री ल्यू हे के अनुरोध पर चीन के राष्ट्रीय दिवस को देखते हुए उठाया गया है।इन चीनी वस्तुओं पर आयात शुल्क 25 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी किया गया है। चीन के उपप्रधानमंत्री वार्ता के लिए अक्टूबर के पहले सप्ताह में वाशिंगटन का दौरा करेंगे। इस खबर के बाद अमेरिकी वायदा स्टॉक में 0.5% प्रतिशत से अधिक का उछाल देखने को मिला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen + sixteen =

Most Popular

To Top