डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा ने बुधवार को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव का कार्यभार संभाल लिया है.डॉ मिश्रा ने अर्थशास्त्र और विकास अध्ययन में पीएचडी की है. डॉ मिश्रा 2014 से 2019 के दौरान अतिरिक्त प्रधान सचिव के पद पर रहे हैं. इस दौरान इन्हें सरकार में मानव संसाधन प्रबंधन में अभिनव बदलाव लाने का श्रेय दिया जाता है.पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा 11 सितंबर से प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार होंगे, जिन्हें पिछले महीने प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्ति किया गया था.