पंजाब

सुल्तानपुर लोधी में निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड 30 सितम्बर तक मुकम्मल होगा-रजि़या सुल्ताना

5 करोड़ 73 लाख रुपए की अनुमानित लागत के साथ तैयार होगा बस स्टैंड
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को समर्पित सुल्तानपुर लोधी में एक नया और आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य 30 सितम्बर, 2019 तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। इह बस स्टैंड में विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया होंगी।पंजाब की परिवहन मंत्री श्रीमती रजिया सुल्ताना ने यह प्रगटावा करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा सुल्तानपुर लोधी में बनाए जा रहे आधुनिक बस स्टैंड पर अनुमानित 5 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत आयेगी। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी बस स्टैंड के निर्माण के काम जायज़ा भी लिया। इस मौके पर श्री गुरलवलीन सिंह सिद्धू मैनेजिंग डायरैक्टर पी.आर.टी.सी., श्री जतिन्दरपाल सिंह गरेवाल कार्यकारी इंजीनियर पी.आर.टी.सी., श्री परवीन शर्मा जनरल मैनेजर पी.आर.टी.सी. कपूरथला, एस.डी.ओ. पी.आर.टी.सी. आदि के अलावा शहर की अहम शख्सियतें और जि़ला प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।श्रीमती सुल्ताना ने बताया कि इस बस स्टैंड में मुख्य तौर पर बसों के चलने के लिए 8 विभिन्न काऊंटर, महिलाओं एवं पुरूषों और अंगहीनों के लिए शौचालय, सवारियों के लिए ए.सी. वेटिंग हॉल, व्यापारिक मंतव्य के लिए चार दुकानें, एक रैस्टोरैंट, कार पार्किंग, रिक्शा पार्किंग, पीने वाले शुद्ध पानी के लिए आर.ओ. सिस्टम, वॉटर कूलर, पंखे, सवारियों के बैठने के लिए गोदरेज़ के स्टील बैंच, अनलोडिंग प्लेटफार्म आदि मुहैया करवाए गए हैं।परिवहन मंत्री ने आगे बताया कि बस स्टैंड को ऐतिहासिक रूप देने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार को शहर के विरासती रूप के अनुसार तैयार किया गया है और गुम्बदों-मेहराबों आदि का निर्माण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के निर्माण का काम 80 प्रतिशत मुकम्मल हो चुका है और यह काम 30 सितम्बर, 2019 के अंत तक मुकम्मल करके बस स्टैंड को सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए समर्पित कर दिया जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

10 − eight =

Most Popular

To Top