पंजाब

पंजाब नंबरदार यूनियन मुख्यमंत्री राहत फंड में 14 करोड़ का योगदान देगी – कांगड़

चंडीगढ़ – पंजाब के राजस्व मंत्री श्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने यहाँ जारी एक पै्रस बयान में बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पंजाब नंबरदार यूनियन ने स्वैच्छा से अपना तीन महीनों का मान भत्ता जो कि लगभग 14.16 करोड़ रुपए बनता है, मुख्यमंत्री राहत फंड में देने का फ़ैसला लिया है।उन्होंने बताया कि पंजाब नंबरदार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जिसमें राज्य प्रधान गुरपाल सिंह समरा, कार्यकारी प्रधान सुरजीत सिंह, जनरल सचिव लाभ सिंह कड़ैल, जि़ला प्रधान लुधियाना परमिन्दर सिंह, सचिव बलवंत सिंह, सचिव कुलदीप सिंह, जि़ला प्रधान मानसा अमृतपाल सिंह और अन्य अधिकारी शामिल थे, ने मंगलवार को पंजाब सिविल सचिवालय स्थित कार्यालय में उनसे मुलाकात की और अपना मान भत्ता दान करने सम्बन्धी लिखित सहमति दी।उनके इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि राहत और पुनर्वास कार्यों में तेज़ी लाने के लिए हर वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 1 =

Most Popular

To Top