चंडीगड – पंजाब के अनऐडिड कॉलेजों की 12 विभिन्न ऐसोसीएशनों वाली साझी एैकशन कमेटी (जे.ए.सी.) ने अपनी संस्थाओं में काम करने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत फंड में देने का फ़ैसला लिया है जिससे राज्य भर के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की जा सके।सरकारी प्रवक्ता के अनुसार ऐसोसीएशन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पास के कॉलेजों को अस्थाई राहत कैंप बनाने और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए इन संस्थाओं के विद्यार्थियों और स्टाफ की सेवाएं मुहैया करवाने की भी पेशकश की। इस पहलकदमी का स्वागत करते हुए मुख्य सचिव करन अवतार सिंह ने कहा कि इन कॉलेजों की मैनेजमेंट को बाढ़ प्रभावित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ तालमेल करना चाहिए जिससे संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को अपेक्षित सहायता मुहैया करवाने के लिए बेहतर तालमेल और सहयोग को यकीनी बनाया जा सके। साझी एैकशन कमेटी के इस प्रतिनिधिमंडल में गुरमीत सिंह धालीवाल, चरनजीत सिंह वालीया, डा. अंशूू कटारिया, रजिन्दर धनोआ और एस.एस. शामिल थे।