पंजाब

सरकारिया द्वारा रोपड़ और फिल्लौर में बाढ़ जैसी स्थिति का जायज़ा

अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में कोई कसर न छोडऩे के आदेश
चंडीगढ़ – राज्यभर में भारी बारिश के बाद बने बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए सोमवार प्रात:काल जल स्रोत मंत्री श्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया द्वारा रोपड़ हैड वर्कस और फिल्लौर का दौरा किया गया।रोपड़ हैड वर्कस के दौरे के दौरान श्री सरकारिया ने अधिकारियों को आदेश दिया कि लगातार पड़ रही बारिश के कारण सतलुज नदी में पानी का बहाव बढ़ा है, जिस कारण बदलते हालातों के मुताबिक मुस्तैदी के साथ निगरानी की जाये। उन्होंने बताया कि हैड वर्कस में योजनाबद्ध ढंग से पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज प्रात:काल पानी के बहाव में थोड़ी कमी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि यहाँ से 2,40,930 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है और अब तक दूसरी बार इतनी भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए रोपड़ प्रशासन द्वारा जि़ले को पाँच कलस्टरों में बाँट कर राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं।इसके बाद जल स्रोत मंत्री द्वारा फिल्लौर के पास के गाँव भोलेवाल का दौरा किया गया, जहाँ सतलुज नदी में बढ़े पानी के बहाव के कारण धुस्सी बांध में दरार पड़ गई है। इस कारण भोलेवाल, मियोवाल और माऊ साहिब के गाँवों के खेतों में पानी भर गया है। श्री सरकारिया ने हालात का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों को हिदायत की कि इस हालात से निपटने के लिए कोई कसर न छोड़ी जाये और लोगों के जान-माल की रक्षा को यकीनी बनाया जाये।लोगों को हर संभव सहायता का भरोसा देते हुए उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि जो भी लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं उनको तुरंत राहत मुहैया कराई जाये और बाढ़ संबंधी किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत कार्यवाही की जाये और इस सम्बन्धी किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रभावित लोगों के साथ बातचीत करते हुए श्री सरकारिया ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार पूरा ज़ोर लगा रही है और राहत कार्य मिशन मोड पर जारी हैं।इस दौरे के दौरान उनके साथ जल स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव श्री सरवजीत सिंह, मुख्य इंजीनियर (नहर) श्री जगमोहन सिंह मान, मुख्य इंजीनियर ड्रेनेज श्री संजीव कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × five =

Most Popular

To Top