उन्नाव दुष्कर्म से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दुर्घटना की जांच के लिए सीबीआई को दिया 2 हफ्तों का अतिरिक्त समय, अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को पीड़िता के वकील को इलाज के खर्चे के लिए 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का दिया आदेश।उन्नाव बलात्कार पीड़िता के एक सड़क हादसे में घायल होने संबंधी मामले की जांच पूरी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को दो सप्ताह का समय और दिया। सीबीआई ने पीड़ित और वकील के अभी बयान नहीं देने की स्थिति का हवाला देते हुए 4 सप्ताह का समय मांगा था। शीर्ष न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को सड़क हादसे में घायल हुए पीड़ित के वकील को पांच लाख रुपए देने का आदेश दिया।