जीवन शैली

कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार ने 4500 पत्रकारों को सरबत सेहत बीमा योजना अधीन लाया

चंडीगढ़ – मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने हाल ही में सभी को स्वास्थ्य बीमा देने के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना ‘सरबत सेहत बीमा योजना’ में पत्रकारों को भी कवर करने का फ़ैसला किया है।इस स्कीम अधीन लगभग 4500 पत्रकारों को फ़ायदा मिलेगा। गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों को सेहत बीमा देने के लिए शुरू की गई प्रधान मंत्री सेहत बीमा योजना का दायरा बढ़ाकर राज्य सरकार ने सरबत सेहत बीमा योजना स्कीम के अंतर्गत 42.5 लाख परिवारों को कवर किया है जोकि 1 जुलाई 2019 से अमल में लाई गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और पीला कार्ड धारक पत्रकार इस स्कीम का फ़ायदा लेने के लिए योग्य होंगे। इस स्कीम के अंतर्गत प्रीमियम का सारा ख़र्च राज्य सरकार वहन करेगी। इस स्कीम के अंतर्गत पंजाब में करीब 400 प्राईवेट अस्पताल सूचीबद्ध किये गए हैं। इस स्कीम के अधीन लाभपात्रीयों का इलाज जि़ला अस्पतालों और बड़े मल्टी स्पैशैलिटी अस्पतालों में किया जायेगा जहाँ ऑप्रेशन, सजऱ्री आदि की सुविधा मौजूद होती है। इसके अलावा सभी सरकारी अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी इलाज के लिए सूची बद्ध हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपए का सेहत बीमा कवर करने के लिए कुछ महीने पहले एक फ़ैसला लेकर प्रधान मंत्री सेहत बीमा योजना का दायरा बढ़ाया गया था। 42.5 लाख परिवारों में से 14.86 लाख परिवार प्रधान मंत्री सेहत बीमा योजना अधीन आते हैं जिनके प्रीमियम का ख़र्च केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 60:40 के अनुपात में किया जायेगा जबकि बाकी सभी लाभपात्रीयों जिनमें पत्रकार भी शामिल हैं, के प्रीमियम का सारा ख़र्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen + 9 =

Most Popular

To Top