एथैलिटक प्रशिक्षक महेन्दर सिंह ढिल्लों के नाम की ‘द्रोणाचार्य अवार्ड’ के लिए सिफारिश
चंडीगढ़ – खेल जगत में पंजाब का वर्चस्व फिर से कायम होने जा रहा है क्योंकि ‘अजुर्न अवार्ड’, ‘द्रोणाचार्य अवार्ड’ के लिए घोषित की गई सूची में पंजाबी खिलाडिय़ों का शामिल होना इसकी तस्दीक करता है। वह दिन दूर नहीं जब मौजूदा सरकार के प्रयासों स्वरूप खेल के क्षेत्र में पंजाब पूरे देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा और अपने पुराने वर्चस्व का लोहा मनवाएगा। खेल और युवक मामले बारे मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि अजुर्न अवार्ड जैसे बड़े पुरुस्कार के लिए राज्य के 3 खिलाडिय़ों शूटर अंजुम मौदगिल, एथलीट तेजिन्दर पाल सिंह तूर (शॉटपुट) और फुटबॉलर गुरप्रीत सिंह संधू के नाम की सिफ़ारिश की जानी बड़े गर्व की बात है। खेल मंत्री ने एथलैटिक प्रशिक्षक महेन्दर सिंह ढिल्लों का नाम ‘द्रोणाचार्य अवार्ड’ के लिए भेजे जाने पर भी खुशी का इज़हार करते हुए उनको बधाई दी।इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी में पहले 3 स्थानों में पंजाब की तीन यूनिवर्सिटियों का नाम उभरना भी राज्य के लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने पहला स्थान जबकि गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने क्रमवार दूसरे और तीसरे स्थान पर रहकर पंजाब का नाम रौशन किया है।पुरूस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए राणा सोढी ने खिलाडिय़ों को अब अपनी निगाह टोकियो ओलम्पिक-2020 पर रखने के लिए प्रेरित किया और सरकार द्वारा खिलाडिय़ों के लिए हर किस्म की सहायता देने का भरोसा भी दिया।