क्रिकेट

भारत-वेस्टइंडीज़ वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला आज

टी-20 सीरीज़ में दमदार प्रदर्शन के बाद भारत की नज़र अब वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ में रंग जमाने पर है। दोनों टीमों के बीच पहला वन डे आज गयाना में खेला जाएगा। ये वन डे सीरीज़ क्रिस गेल की आखिरी सीरीज़ है ऐसे में सभी की निगाहें इस विस्फोटक बल्लेबाज़ पर होंगी।टी-20 सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ को चारो खाने चित करने के बाद भारत की नज़र अब वन-डे सीरीज़ में धाक जमाने पर है। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पहला वन डे गुरूवार को गुयाना में खेला जाएगा। वनडे सीरीज़ में शिखर धवन की वापसी होने जा रही है। शिखर धवन निश्चित रूप से वन फॉर्मेट मे कहली और रोहित के बाद टीम के बेहतरीन खिलाड़ी हैं।130 एकदिवसीय मैचों में 17 शतकों के साथ शिखर धवन टीम के सलामी बल्लेबाज़ बनने का पूरा माद्दा रखते हैं । वहीं, चौथे नंबर के बल्लेबाज़ के रूप में के एल राहुल अभी सही चुनाव नज़र आ रहे हैं। नवदीप सैनी वनडे सीरीज़ में पदार्पण करने जा रहे हैं और मोहम्मद शमी तेज़ गेंदबाज़ी की कमान संभाल रहे हैं ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है।विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में निराशाजनक हार झेलने के बाद भारतीय टीम को वन-डे क्रिकेट में एक बार फिर लय हासिल करनी है और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ सीरीज़ में ऐसा करने का सुनहरा मौका है।वहीं वेस्टइंडीज़ के लिए ये वनडे सीरीज़ काफी मायने में अहम है क्योंकि ये गेल की आखिरी सीरीज है। विश्वकप में ही गेल ने कह दिया था कि भारत के खिलाफ़ ये उनकी आखिरी सीरीज़ होगी। ऐसे में सभी को उनसे विस्फोटक पारियों की आशा होगी।सीरीज़ के अन्य दो मैच 11 और 14 अगस्त को खेले जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × one =

Most Popular

To Top