खेल

फीफा महिला विश्व कप में दिखेंगी 32 टीम

फीफा ने महिलाओं के अगले फुटबॉल विश्व कप में टीमों की संख्या 24 से बढ़ाकर 32 करने को अनुमति दे दी है। 2023 संस्करण में अब 32 टीमें नज़र आएंगी।महिलाओं के फुटब़ॉल विश्व कप में टीमों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 1991 में हुए पहले संस्करण में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था जबकि पिछले दो संस्करण में 24 टीमों ने हिस्सा लिया था। अब पुरुषों और महिलाओं, दोनों के विश्व कप में 32 टीमें दिखेंगी।वहीं मेज़बानी के लिए बोली की प्रक्रिया फिर से शुरु कर दी गई है। अब तक 9 देशों ने मेज़बानी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें अर्जेन्टीना, ऑस्ट्रेलिया, बोलिविया, ब्राज़ील, कोलंबिया, जापान, न्यूज़ीलैंड , दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण कोरिया शामिल हैँ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

8 − 4 =

Most Popular

To Top