पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा करगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धाँजलि

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज करगिल युद्ध की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर विजय दिवस समारोह के दौरान युद्ध के महान शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट की।मुख्यमंत्री ने यहाँ बोगनविलिया गार्डन में स्थित जंगी यादगार में फूल-माला भेंट करके करगिल युद्ध के दौरान अपनी जानें न्यौछावर करने वाले पंजाब के 54 जवानों समेत समूह शहीदों की बहादुरी को नमन करते हुए श्रद्धा के फूल भेंट किये।करगिल विजय दिवस पर युद्ध के नायकों के बेमिसाल बलिदानों को याद करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने नौजवानों को बहादुर जवानों द्वारा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए दिखाए गए आदर्शों पर चलने का न्योता देते हुए अपने आप को देशभक्ति और राष्ट्रवाद के जज़्बे के प्रति समर्पित होने के लिए कहा।इस दौरान रक्षा सेनाएं विभाग के डायरैक्टर ब्रिगेडियर सतीन्दर सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि पंजाब के 54 करगिल युद्ध नायकों को श्रद्धांजलियां देने और उनके वारिसों एवं वीरांगनाओं के सम्मान के लिए ऐसे यादगारी समारोह अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर और संगरूर में भी साथ-साथ करवाए जा रहे हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माई भागो आर्मड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीच्यूट, मोहाली के कैडिटों के साथ भी बातचीत की।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख शख्सियतों में मुख्यमंत्री के साथ उनके सीनियर सलाहकार लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा-मुक्त) टी.एस. शेरगिल्ल, मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, सलाहकार निवेश पंजाब मेजर बी.एस. कोहली के अलावा रक्षा सेनाएं विभाग के सीनियर अधिकारी शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve − 12 =

Most Popular

To Top