पंजाब

सावन बंपर का डेढ़ करोड़ रुपए का पहला ईनाम सुमन प्रिया की झोली में

ईनामी राशि के लिए लाट्रीज़ विभाग के अधिकारियों को दस्तावेज़ सौंपे
चंडीगढ़ – पंजाब राज्य सावन बंपर-2019 के पहले ईनाम की विजेता खरड़ निवासी सुमन प्रिया जॉर्ज मसीह ने ईनामी राशि प्राप्त करने के लिए आज यहाँ पंजाब लाट्रीज़ विभाग में दस्तावेज़ जमा करवाए हैं। पंजाब सावन बंपर का ड्रा 8 जुलाई को लुधियाना में निकाला गया था, जिसमें डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए (कुल तीन करोड़) के पहले दो ईनाम टिकट नंबर ए-316460 और बी-331362 को निकले थे। इनमें से एक टिकट (ए-316460) सुमन ने खऱीदी थी।पंजाब लाट्रीज़ विभाग की ड्रा निकालने की पारदर्शी और आसान प्रणाली की प्रशंसा करते हुए इस भाग्यशाली विजेता ने कहा कि सबसे अधिक ख़ुशी की बात यह है कि पंजाब अकेला राज्य है जिसके द्वारा बड़े ईनाम जनता में ही दिए जाते हैं।प्रवक्ता ने बताया कि लोगों के उत्साह को देखते हुए लाट्रीज़ विभाग द्वारा ‘पंजाब स्टेट राखी बंपर-2019’ भी रिलीज कर दिया गया है, जिसकी टिकटें बाज़ार में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि राखी बंपर का ड्रा 3 सितम्बर, 2019 को निकाला जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

18 − eight =

Most Popular

To Top