संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदो से राजनीति से अलग हटकर भी काम करने को कहा, मंत्रियों, सांसदो को संसद की कार्यवाही में उपस्थित रहने की नसीहत, देश को 2025 तक टीबी मुक्त करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिशन मोड में काम करने की सलाह.
पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदो से कहा है कि राजनीति से अलग हटकर भी उन्हें काम करना चाहिये। संसद भवन परिसर में बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी के सांसदो से अपने संसदीय क्षेत्रों में इनोवेटिव विचारों पर काम करने को कहा है। पीएम मोदी ने बैठक में सख्त और साफ शब्दों में कहा कि मंत्रियों ,सांसदो को संसद की कार्यवाही में उपस्थित रहना चाहिए।
पीएम ने कहा कि सांसदो को अपने इलाके के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता की समस्याओं के हल के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। बैठक में पीएम मोदी ने कुष्ठ रोगों के उन्मूलन के लिए काम करने पर ज़ोर दिया साथ ही 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिशन मोड में काम करने की बात कही।