पंजाब

तरस के आधार पर 80 लाभपात्रियों को मिले नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ – लोक निर्माण विभाग के सेवाकाल के दौरान मरने वाले कर्मचारियों के कानूनी वारिसों को तरस के आधार पर नौकरियाँ देने सम्बन्धी समूचे बैकलॉग को भरते हुए लोक निर्माण मंत्री, पंजाब श्री विजय इंदर सिंगला ने 80 लाभपात्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।मंत्री ने नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले लाभपात्रियों को समर्पित भावना के साथ काम करने और लोगों के साथ डील करते समय मानवतावादी पहुँच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान मरने वाले कर्मचारियों के आश्रितों के साथ सरकार हमदर्दी रखती है। इसलिए सभी विभागों द्वारा ऐसे मामलों का बैकलॉग पहल के आधार पर भरा जा रहा है। जिन पदों पर इन लाभपात्रियों को भर्ती किया गया है उनमें 10 पद ग्रुप सी और 70 पद ग्रुप डी के हैं। इनमें से 6 उम्मीदवारों की क्लर्क, 3 जूनियर ड्राफ्टसमैन, 1 रोड इंस्पैक्टर, 59 सेवादार, 5 बेलदार, 2 चौकीदार, 3 स्वीपर और 1 माली के तौर पर भर्ती की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × four =

Most Popular

To Top