पंजाब

राज्य भर में 175 ‘नानक बगीचियां’ तैयार करेंगे-साधु सिंह धर्मसोत

राज्य के हर गाँव में 550 पौधे लगाने और उनकी संभाल के लिए ज़रूरी स्थानों पर ट्री गार्ड लगाए जाएंगे

चंडीगढ़ – वन विभाग द्वारा राज्य भर में 175 नानक बगीचियां तैयार की जा रही हैं जो कि श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित होंगी। पंजाब के वन मंत्री स. साधू सिंह धर्मसोत ने यह खुलासा आज वन विभाग के उच्च अधिकारियों और डी.एफ.ओज़ के साथ की गई जायज़ा मीटिंग के बाद किया।स. धर्मसोत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के सम्बन्ध में जहाँ हर गाँव में 550 पौधे लगाए जा रहे हैं, वहीं राज्य भर में 175 ‘नानक बगीचियां’ भी तैयार की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एक ‘नानक बग़ीची’ को एक विशेष स्थान पर मेडिसिनल और अलग-अलग तरह के अन्य पौधे लगाकर तैयार किया जायेगा। इस जगह को पौधों के विकास सामथ्र्य के अनुसार समान अनुपात में बाँट कर लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा हर ‘नानक बग़ीची’ की तीन सालों तक संभाल की जायेगी जिससे यह पौधे लंबे समय के लिए जीवित रह सकें। उन्होंने बताया कि एक ‘नानक बग़ीची’ सुलतानपुर लोधी में भी तैयार की जा रही है।वन मंत्री ने बताया कि हर गाँव में 550 पौधे लगाने का कार्य जारी है और यह कार्य मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्य 2,102 गाँवों में मुकम्मल हो चुका है, जबकि 8,106 गाँवों में गढ्ढे आदि खोदने का काम मुकम्मल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य चाहे 30 सितम्बर निश्चित किया गया था परन्तु बरसात के मौसम को मुख्य रखते हुए यह कार्य 31 जुलाई, 2019 तक मुकम्मल किये जाने की हिदायतें दीं गई हैं।स. धर्मसोत ने लगाए गए पौधों का रख-रखाव करने पर ज़ोर देते हुए कहा कि इस सम्बन्धी ट्री गार्ड तैयार करवाए जाएँ और ज़रूरी स्थानों पर पौधों को जीवित रखने और जानवरों से बचाने के लिए ट्री गार्डों से कवर किया जाये। उन्होंने राज्य की समाज सेवी संस्थाओं/समर्थ लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह राज्य सरकार की श्री गुरू नानक देव जी को समर्पित पौधे लगाने की मुहिम में ट्री गार्डों की सेवा करके अपना योगदान दें।इस मीटिंग में डा. रौशन सुंकारिया, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, श्री जतिन्दर शर्मा, प्रमुख मुख्य वनपाल, वन विभाग के समूह उच्च अधिकारी और समूह जि़लों से सम्बन्धित डी.एफ.ओज़ उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × four =

Most Popular

To Top