व्यापार

RBI बोर्ड को संबोधित करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल को बजट के बाद की परंपारगत बैठक में संबोधित करेंगी।

बजट में राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए उठाए गए कदमों सहित केंद्रीय बजट के अन्य प्रमुख बिन्दुओं को इस बैठक में रेखांकित करेंगी।इस बार बजट में वित्तीय क्षेत्र को लेकर तीन ऐसी घोषणाएं हैं जिन्हें आरबीआई को लागू करना है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि एनबीएफसी को लेकर आरबीआई को ज्यादा अधिकार देने का प्रस्ताव।इसके बाद हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (एचएफसी) की निगरानी की जिम्मेदारी आरबीआइ को सौंप दिया है। तीसरा महत्वपूर्ण सुझाव है कि बैंकिंग सेक्टर में गवर्नेंस को सशक्त बनाने संबंधी नियमों को बनाना। सरकार के निर्देश के बाद अब आरबीआइ को उक्त तीनों मामले में विस्तृत दिशा-निर्देश लागू करना करना है। एनबीएफसी व एचएफसी संबंधी फैसले को आटोमोबाइल, हाउसिंग, उपभोक्ता सामान की मांग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 − 6 =

Most Popular

To Top