खेल

क्रिकेट विश्वकप 2019 कोहली की विराट टीम मैनचेस्टर पहुंची

न्यूजीलैण्ड के खिलाफ कल खेले जाने वाले सेमीफाइनल के लिए भारतीय टीम मैनचस्टर पहुंच चुकी है, भारत विश्वकप में 7वीं बार अपना सेमीफाइनल खेलेगा, आपको बता दें कि भारत दो बार विश्वकप का खिताब अपने नाम कर चुकी है।न्यूजजीलैंड के खिलाफ कल होने वाले सेमीफ़ाइनल के लिए टीम इंडिया मैनचेस्टर पहुंच गई है. दोनों ही टीमें आज कड़ा अभ्यास करेंगी . यह भारत का 7वां विश्वकप सेमी फायनल मुकाबला होगा । दूसरा सेमीफ़ाइनल में 11 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और मेज़बान इंग्लैंड आमने सामने होंगे। भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। विश्वकप 2019 में 45 मैचों में क्रिकेट का रोमांच देखने के बाद अब प्रतियोगिता सेमीफ़ाइनल चरण में आ गई है। भारत ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड की टीमें अंतिम चार में जगह बनाने में कामयाब रहीं। पूरी ही प्रतियोगिता में भारत और ऑस्ट्रेलिया मज़बूत दावेदार के रूप में सामने आईं और विपक्षी टीमों को कम ही मौकों पर हावी होने दिया।इंग्लैंड की टीम ने 1992 के बाद पहली बार सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई है। वहीं आस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड ने आठ बार अंतिम चार में जगह पक्की की। भारत विश्वकप के इतिहास में अपना सातवां सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला खेलेगा।ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार विश्वकप की ट्रोफ़ी को गले लगाया है वहीं भारत दो बार विश्वतकप का सिंकंदर बना है। इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड ने आज तक विश्वकप का ख़िताब अपने नाम नहीं किया है। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफ़ाइनल में कौनसी टीम किससे भिड़ेगी, यह शनिवार के मुकाबलों के बाद स्पष्ट हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया की हार साथ सेमीफ़ाइनल की चार टीमें सामने आ गई हैं। टीम इंडिया 9 जुलाई को न्यूजीलैंड से सेमीफ़ाइनल में भिड़ेगी। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से होगा।अंकतालिका में भारतीय टीम 15 अंक के साथ सबसे ऊपर है, इसलिए वह अंकतालिका में चार नंबर की टीम न्यूजीलैंड से पहला सेमीफ़ाइनल खेलेगी। तालिका में नंबर दो की टीम ऑस्ट्रेलिया और नंबर तीन की टीम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफ़ाइनल खेला जाएगा। भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस जीत के साथ भारत के कुल 15 अंक हो गए हैं।ऑस्ट्रेलिया के कुल 14 अंक हैं। इंग्लैंड के 12 और न्यूजीलैंड के कुल 11 अंक हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल 9 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल 11 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × two =

Most Popular

To Top