खेल

मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया का सामना द.अफ्रीका से

विश्वकप के लीग दौर के मुक़ाबलों में से एक मुकाबला आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच भी अहम है क्यूंकि यही मैच अंकों के लिहाज़ से अंकतालिका की शीर्ष टीम का फ़ैसला करेगा। वहीं द. अफ्रीका भी इस अखिरी मुक़ाबले को जीत कर प्रतियोगिता से विदाई लेना चाहेगी।विश्वकप में पहले ही सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह बना चुकी ऑस्ट्रेलिया का सामना विश्वकप से बाहर हो चुकी द.अफ्रीका के साथ होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम 14 अंकों के साथ पाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। द.अफ्रीका के पास विश्वकप में आगे बढ़ने की हर संभावना ख़त्म हो चुकी है और 8 मैचों मे उसके केवल दो जीत हैं। ऑस्ट्रेलिया ने आठ में से सात मुक़ाबले जीते हैं। उन्हें केवल भारत के खिलाफ़ मैच में हार का सामना करना पड़ा। जो उनके साथ खिताब की प्रबल दावेदार है।पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आस्ट्रेलिया ने बड़ा स्कोर बनाया है जो उमके बल्लेबाज़ों की बेहतरीन फॉर्म को ज़ाहिर करता है। साथ ही उनके गेंदबाजों ने भी धारदार गेंदबाज़ी की है और विपक्षी टीम को कई बार छोटे स्कोर पर रोकने में कामयाबी हासिल की है। ऐसे में द.अफ्रीका के ख़िलाफ भी वे एक आसान जीत की तलाश में होंगे। वही दक्षिण अफ्रीका को विशवकप में अपनी पहली जीत के लिए पांचवे मैच तक इंतज़ार करना पड़ा।उन्हे इंग्लैंड, बांग्लादेश, भारत , यूज़ीलैंड और पाकिस्तान से न्के खिलाफ़ हार झेजीतलनी पड़ी वहीं वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ मैच बारिश ने धो दिया। अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ़ उन्हे जीत हासिल हुई। द.अफ्रीका की टीम इस विश्वकप में अपनी क्षमता के आसपास भी नज़र नहीं आई। अनुभवी खिलाड़ी जहां टीम को जीत की लय देने में नाकाम रहे वहीं युवा खलाड़ियों में भी जीत के लिए जोश नहीं दिखाई दिया। बहरहाल शनिवार को होने वाला ये मुक़ाबला टूर्नामेंट की बेहतरीन और बेहद कमज़ोर टीम के बीच है। ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर लीग दौर का अंत भी जीत के साथ ही करना चाहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen + 7 =

Most Popular

To Top