खेल

भारत और श्रीलंका आज होगा आमने-सामने

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत अपना आखिरी लीग मैंच आज श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा इस मैच का परिणाम भारत के लिए आगे की राह आसान या कठिन करेगी
शनिवार को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 44वां मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा यह भारत का आखिरी लीग मैच है हालांकि भारत ने अंतिम चार में पहले ही प्रवेश कर लिया है लेकिन भारत के लिहाज से यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह मैच टीम के सेमीफाइनल नहीं, बल्कि फाइनल मुकाबले की राह आसान करेगा। भारत के अभी आठ मैचों में 13 अंक हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के इतने ही मैचों में 14 अंक हैं। श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत भारत को 15 अंकों के साथ अंकतालिका में नंबर वन स्थान पर पहुंचा देगी। हालांकि, इसके लिए शनिवार को दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया तो यह टीम 16 अंकों के साथ सीधे नंबर वन हो जाएगी। ऐसी स्थिति में भारत अपना आखिरी मुकाबला जीतने के बावजूद दूसरे नंबर पर रहेगी और उसे बर्मिघम में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ना होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टक्कर चौथे नंबर की टीम से होगी। लेकिन अगर भारत शीर्ष पर रहता है तो उनका मैच चौथे नंबर की टीम से होगा। दुनिया की नंबर वन भारतीय टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला सेमीफाइनल की दृष्टि से तो महत्वपूर्ण है ही, साथ ही उसे इस मैच के जरिये अपनी कमजोरियों को भी दूर करना होगा। भारत का मध्य क्रम अभी भी चिंता का विषय है। विराट एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ इस चीज को आजमा सकते है कि सेमीफाइनल में उन्हें किस तरह की लाइनअप के साथ उतरना है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में स्पिनर कुलदीप यादव और मध्य क्रम के बल्लेबाज केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया था। शुरुआती मैचों में खेलकर चोट के कारण बाहर होने वाले भुवी ने अच्छी वापसी की, जबकि कार्तिक कुछ खास नहीं कर सके। ऐसे में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मैच में एक बार फिर यह जांच सकती है कि वह तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के विकल्प के साथ उतरेगी या दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर का संयोजन ही उसके लिए ठीक होगा क्योंकि इस मुकाबले के बाद उसे सीधे सेमीफाइनल खेलना होगा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

15 + five =

Most Popular

To Top