जीवन शैली

डॉक्टरी साजो-सामान बनाने वाली प्रमुख जापानी कंपनी द्वारा पंजाब में प्लांट स्थापित करने की योजना का ऐलान

चंडीगढ़ – डॉक्टरी साजो-सामान बनाने वाली जापान की प्रसिद्ध कंपनी नेमोतो क्योरिन्दो ने पंजाब में भी यह सुविधा स्थापित करने की अपनी योजना का ऐलान किया है। इसके साथ इसने राजस्थान की नीमराना औद्योगिक हब की तजऱ् पर राजपुरा को भी औद्योगिक केन्द्र के तौर पर विकसित करने में भी रूचि दिखाई है।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस कंपनी को अपनी सरकार द्वारा पूरा समर्थन देने की पेशकश की है जो सर्जीकल टेबल और कोनट्रास्ट एजेंट इंजैकटर्ज़ और मैडीकल इमेज स्कैनिंग की महारत रखती है और यह विश्व की इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। नेमोतो का जापानी मार्केट में 90 प्रतिशत हिस्सा है। यह सैरेब्रल एंजीयोग्राफी के क्षेत्र में कोनट्रास इंजैक्टर साझे रूप में विकसित करने वाली पहली कंपनी है।कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किंगो शिचिनोहे ने मुख्यमंत्री को निवेश के प्रस्ताव की संक्षिप्त जानकारी दी जोकि करोड़ों रुपए में है। उन्होंने कहा कि नेमोतो ने पंजाब में बहुत से स्थानों की पहचान की है जहाँ पड़ाववार तरीके से निवेश किया जायेगा। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ‘इन्वैस्ट पंजाब’ की सिंगल विंडो के द्वारा सभी स्वीकृतियों की सुविधा मुहैया कराएगी जिससे कंपनी का प्रोजैक्ट तेज़ी से लागू हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए इसने पहले ही अनेकों सक्रिय पहलकदमियां की हैं जिसमें उद्योग को आकर्षित रियायतें देने के साथ-साथ पाँच रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली सप्लाई मुहैया करवाना भी है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए राज्य में सभी ज़रुरी स्रोत हैं जिनमें यहाँ के कड़ी मेहनत करने वाले वर्कर और शांतीपूर्ण श्रमिक सम्बन्ध शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नेमोतो पंजाब में आकर निवेश करने के लिए दूसरी जापानी कंपनियों को भी प्रेरित करेगी।किंगो शिचिनोहे ने दौरे के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद किया और उन्होंने पंजाब में मैडीकल उद्योग से सम्बन्धित अन्य प्रोजेक्टों के लिए भी विश्वास दिलाया। किंगो और उनके प्रतिनिधिमंडल ने इससे पहले इन्वैस्ट पंजाब के अधिकारियों के साथ मीटिंग की और उन्होंने प्रमुख प्रोजेक्टों के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए सिंगल विंडो की प्रशंसा की। मीटिंग में स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव इन्वेस्टमैंट पर्मोशन विन्नी महाजन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, ‘इन्वैस्ट पंजाब’ के सलाहकार मेजर बलविन्दर सिंह कोहली, पी.एम.आई.डी.सी. के सी.ई.ओ. अजोय शर्मा और अतिरिक्त सी.ई.ओ. अभिषेक नारंग भी उपस्थित थे। जापानी प्रतिनिधिमंडल में निशि कंपनी के सोमायो निशि, निशि कंपनी के रयोता ओज़ावा और सी.ओ.ओ.ओ. ग्लोबैक्सी के दीपक सिंह उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × 1 =

Most Popular

To Top