संसार

दुनिया को अपने देश की सैन्य ताकत दिखाएंगे ट्रंप

वाशिंगटन – राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका डे के मौके पर दुनिया को अपने देश की सैन्य ताकत दिखाना चाहते हैं। अमेरिका इस दिन अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। ट्रंप ने रक्षा मंत्रालय पेंटागन से कहा है कि गुरुवार को राजधानी वाशिंगटन में सलामी परेड में सेना के टैंक प्रदर्शित किए जाएं।देश की हवाई ताकत दिखाने के लिए वायुसेना के लड़ाकू विमानों को भी इसमें शामिल किया जाए। उन्होंने आतिशबाजी करने के लिए भी कहा है। ट्रंप ने सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल के प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे भी इस खास मौके पर उनके साथ मौजूद रहें।राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में सोमवार को ट्रंप ने कहा, ‘यह अमेरिका डे बेहद खास होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि बड़ी संख्या में लोग आएंगे। प्रदर्शित करने के लिए हमारे पास कुछ नए अविश्वसनीय सैन्य उपकरण हैं और हमें उन पर नाज है।’परेड में नवीनतम अब्राम और शर्मन टैंक प्रदर्शित किए जाने की उम्मीद है। एम1 अब्राम टैंक का इस्तेमाल खाड़ी युद्ध के दौरान हुआ था। अमेरिकी सेना इस टैंक का अब भी उपयोग कर रही है। एम4 शर्मन टैंक का उपयोग द्वितीय विश्वयुद्ध और कोरियाई युद्ध के दौरान किया गया था।

लिंकन मेमोरियल से भाषण भी देंगे:-ट्रंप गुरुवार शाम लिंकन मेमोरियल की सीढि़यों पर खड़े होकर भाषण भी देंगे। वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे जो स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होगा।

दो दिन में कैसे होगी तैयारी;-पेंटागन के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया, लेकिन यह बात जरूर कही कि राष्ट्रपति के टैंक प्रदर्शित करने के आग्रह को इतने कम समय में कैसे पूरा किया जाएगा? समारोह के लिए महज दो दिन बचे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि 60 टन से ज्यादा वजन वाले टैंक किस तरह कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाए जाएंगे? टैंकों की सुरक्षा के लिए सैनिकों की भी जरूरत पड़ेगी। इस समय कई सैनिक छुट्टियों पर अपने घर चले गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × 2 =

Most Popular

To Top