व्यापार

एसबीआई के होम लोन से जुड़ेगा रेपो रेट

देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक 1 जुलाई से अपने होम लोन की ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ देगा । यानी, अब एसबीआई होम लोन की ब्याज दर पूरी तरह रेपो रेट पर आधारित हो जाएगी।
एसबीआई का नया होम लोन रेट, रेपो रेट से लोन को लिंक किया, अब यह समझना जरूरी है कि चूंकि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति वर्ष में छह बार यानी हर दूसरे महीने नीतिगत ब्याज दरों की समीक्षा करती है जिनमें रेपो रेट भी शामिल है। स्पष्ट है कि अगर हर द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में बदलाव हुआ तो एसबीआई के होम लोन की ब्याज दरें भी उसी के मुताबिक घटेंगी या बढ़ेंगी।आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति लगातार तीन समीक्षा बैठकों में रेपो रेट में कुल मिलाकर 0.75 प्रतिशत की कटौती कर चुकी है। आगे ऐसी परिस्थितियों में एसबीआई का होम लोन भी लगातार सस्ता होगा।हालांकि, कई बार रेपो रेट न घटाया जाता है और न ही उसमें कोई वृद्धि की जाती है। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने की स्थिति में एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें भी स्थिर रहेंगी।भारतीय स्टेट बैंक का होम लोन रेट कल से यानी कि एक जुलाई से बदलने जा रहा है। बैंक की तरफ से इस मामले में सभी ब्रांच को सर्कुलर जारी कर दिया गया है। नया होम लोन रेट भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट से लिंक होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 − eight =

Most Popular

To Top