अजमेर सिंह औलख की दूसरी बरसी को समर्पित होगा समागम
चंडीगढ़ – पंजाब कला परिषद् के बैनर तले ‘बन्दनवार’ समागम 30 जून को शाम 5:00 बजे, कला भवन, चंडीगढ़ में करवाया जायेगा। यह समागम स्वर्गीय साहित्यकार अजमेर सिंह औलख की दूसरी बरसी को समर्पित होगा।पंजाब साहित्य अकादमी की प्रधान डा. सरबजीत कौर सोहल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का ‘बन्दनवार’ समागम अजमेर सिंह औलख के जीवन, साहित्यिक देन संबंधी होगा, जिसका विषय ‘अजमेर सिंह औलख की भूमिका’ है। उन्होंने बताया कि इस समागम के अवसर पर श्रीमती मनजीत औलख (अभिनेत्री और पत्नी अजमेर सिंह औलख) बतौर मुख्य मेहमान जबकि श्री प्रीतम सिंह रुपाल और श्री दिलबाग सिंह विशेष मेहमानों के तौर पर सम्मिलन करेंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध नाटककार और विद्वान डा. सतीश कुमार वर्मा मुख्य भाषण देंगे। समागम के अवसर पर शहीद भगत सिंह कला मंच पंजाब द्वारा डाक्यूमैंट्री ‘धरती का जाया-अजमेर सिंह औलख’ की पेशकारी होगी और इकत्तर सिंह के निर्देशन अधीन अजमेर सिंह औलख द्वारा रचे नाटक ‘झनां दे पानी’ नाटक खेला जायेगा।जि़क्रयोग्य है कि अकादमी द्वारा ‘बन्दनवार’ समागम हर महीने के अन्तिम दिन कला भवन, चंडीगढ़ में करवाया जाता है। इस समागम के अंतर्गत अब तक अंतरराष्ट्रीय कवि दरबार, नारी कवि दरबार, बाल कवि दरबार, अफ़सर कवि दरबार, गुरू नानक महिमा आदि कवि दरबार करवाए जा चुके हैं। इसके अंतर्गत कविता का रंगमंच, सफऱ दीयां पैडां के अंतर्गत लेखक मुलाकातें और जलियांवाला बाग़ को समर्पित, अमृता प्रीतम को समर्पित समागम, टैलीफिल्में और शार्ट फि़ल्में, काव्य पाठ, कविता उच्चारण और कविता गायन आदि समागम करवाए जा चुके हैं।