भारत

हरदीप सिंह पुरी द्वारा मुख्यमंत्री को सुलतानपुर लोधी के बुनियादी ढांचे के विकास कार्य जल्द स्वीकृत करके शुरू करने का भरोसा

राज्य के वैश्विक हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने आसियन देशों के लिए चंडीगढ़ को ओपन स्काईज़ पॉलिसी में शामिल करने की मांग
नई दिल्ली – केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को भरोसा दिया कि केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब सरकार द्वारा बनायी गई रूप-रेखा के अनुसार सुलतानपुर लोधी के बुनियादी ढांचे के विकास कार्य जल्द ही शुरू किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आज श्री पुरी के साथ मुलाक़ात की जो नागरिक उडडयन केंद्रीय राज्य मंत्री होने के साथ-साथ आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के स्वतंत्र मंत्री भी हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को सुलतानपुर लोधी नगर के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित किये 321 करोड़ रुपए के बुनियादी ढांचे के विकास प्रोजेक्टों को जल्द मंजूरी देने के लिए ज़ोर डाला है। यह नगर श्री गुरु नानक देव जी के जीवन काल से सम्बन्धित होने के कारण ऐतिहासिक तौर पर बहुत महत्ता रखता है जहाँ इस वर्ष गुरू साहब जी का 550वां प्रकाश पर्व बहुत धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। मीटिंग के बाद एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री पुरी ने कहा कि उन्होंने इन प्रस्तावों को जांचने और काम जल्द शुरू करने के लिए ज़रूरी मंजूरियां पहल के आधार पर देने के लिए अपने विभाग को पहले ही हिदायतें जारी की हुई हैं। मुख्यमंत्री की तरफ से हिस्सेदारी के आधार पर भारत सरकार की सहायता वाले स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में पटियाला, बठिंडा और एस.ए.एस. नगर के तीन नगर निगमों को भी शामिल करने की अपील की जिस पर श्री पुरी ने भरोसा दिया कि जब भी इस प्रोजैक्ट में नये शहरों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई तो इस पर गौर ज़रूर किया जायेगा।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह पंजाब की जिस तरह भी मदद कर सकते हैं, उसके लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं और राज्य की अन्य माँगों पर गौर करेंगे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये बताया कि वह पंजाब से अधिक से अधिक हवाई उड़ानें शुरू करने को यकीनी बनाऐंगे जिससे वैश्विक यात्रा करने की माँग पूरी की जा सके। मीटिंग के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने शहरी विकास और विमानन से सम्बन्धित राज्य की माँगों विचारने का वादा किया है।इससे पहले मीटिंग के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पटियाला, पुराना विरासती शहर और पहले रहे पैपसू राज की राजधानी होने के नाते इसको एन.सी.आर. प्लानिंग बोर्ड की तरफ से काऊंटर मैगनट टाऊन से एन.सी.आर. घोषित किया चुका है। उन्होंने बताया कि सभी काऊंटर मैगनट टाऊनज़ में बुनियादी ढांचा मज़बूत करने से दिल्ली में होते प्रवास घटाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पटियाला नदी हाइड्रोलोजी प्रोजैक्ट के लिए एन.सी.आर.पी.बी. कजऱ् के लिए जल्द मंजूरी देने की अपील की जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा औपचारिक प्रस्ताव सौंपा जा चुका है। उन्होंने कहा कि बठिंडा, दक्षिणी पंजाब का सबसे अधिक तेज़ी से उभर रहा प्रमुख शहर है और इसी तरह एस.ए.एस. नगर मोहाली, चण्डीगढ़ के साथ लगता शहर है जहाँ पंजाब में तरक्की की बहुत ज़्यादा संभावनाएं हैं। राज्य के वैश्विक हवाई संपर्क को मज़बूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने आसियन देशों (एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशनज़) के लिए ओपन स्कायी पॉलिसी के अंतर्गत चण्डीगढ़ को शामिल करने की माँग की। इसके साथ ही उन्होंने चण्डीगढ़ से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ख़ासकर खाड़ी देशों और तुर्की के लिए द्विपक्षीय उड़ानों की मौजूदा नीति की तत्काल समीक्षा करने के लिए कहा जिससे देश के बाकी हिस्सों में और ज्यादा हवाई संपर्क कायम किया जा सकेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को नागरिक उडडयन सैक्टर को और बढ़ावा देने के लिए द्विपक्षीय अधिकारों को उदार बनाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को आदमपुर हवाई अड्डे का नाम जालंधर हवाई अड्डा रखने के प्रस्ताव पर गौर करने के लिए कहा जिससे मुसाफिऱों और प्रवासी भारतीयों को उड़ानों की बुकिंग के लिए सुविधा हासिल होगी। मीटिंग के दौरान श्री पुरी ने केंद्रीय स्कीमों ख़ास कर स्वच्छता अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना को अमल में लाने का मामला उठाया जिस सम्बन्धी मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने श्री पुरी को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए आधुनिक प्रौद्यौगिकी को लागू करने पर विचार करने की अपील की जिससे सफ़ाई मुहिम को और ज्यादा कारगर ढंग से अमल में लाने को यकीनी बनाया जा सके।इस मौके पर श्री पुरी ने मुख्यमंत्री को अपनी किताब ‘डिलूजिऩल पॉलिटिक्स’ भेंट की।मुख्यमंत्री के साथ संसद मैंबर परनीत कौर और गुरजीत सिंह औजला के अलावा उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और रैज़ीडैंट कमिश्नर राखी भंडारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × two =

Most Popular

To Top