पंजाब

लुधियाना साइकिल वैली में हीरो साईकलज़ के साथ चीन के फूशीदा ग्रुप द्वारा हिस्सेदारी करने से औद्योगिक प्रोग्राम को बढ़ावा मिला

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा साइकिल वैली प्रोजैक्ट में फूशीदा को हर समर्थन देने का भरोसा
चंडीगढ़ – चीन के फूशीदा ग्रुप ने हीरो साईकलज़ के साथ हिस्सेदारी करने का फ़ैसला किया है। इससे लुधियाना की अत्याधुनिक साइकिल वैली में हीरो साईकलज़ के 210 करोड़ रुपए के साईकल उत्पादन प्रोजैक्ट में इस हिस्सेदारी से पंजाब के औद्योगिक विकास प्रोग्राम को आगे और मज़बूत बनाने के लिए रास्ता साफ हो गया है।
इसकी जानकारी बुद्धवार को फूशीदा के चेयरमैन जियान शेंग जिन ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को एक मीटिंग के दौरान दी। हीरो साईकलज़ ग्रुप के चेयरमैन पंकज मुंजाल और सलाहकार जगदीश खट्टर भी फूशीदा के प्रतिनिधिमंडल के साथ इस मीटिंग में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि हीरो साईकलज़ प्रोजैक्ट का उत्पादन शुरू करने के लिए अप्रैल, 2022 का समय निर्धारित किया गया था जो अब अक्तूबर, 2020 से शुरू हो जायेगा। ऐसा इनवैस्ट पंजाब द्वारा राज्य स्तर पर मंजूरियों और रियायतों की सुविधा प्रदान करने के कारण हुआ है। लुधियाना में अत्याधुनिक साईकल वैली कुल 380 एकड़ क्षेत्रफल पर अस्तित्व में आ रही है। और यह प्रोजैक्ट 100 एकड़ क्षेत्रफल पर फैला हुआ है। इसकी 1000 व्यक्तियों को रोजग़ार देने का सामथ्र्य है। हीरो साईकलज़ प्लांट का सालाना सामथ्र्य चार मिलियन साईकलज़ के करीब होगा। हीरो साईकलज़ के जापान और जर्मन जैसे देशों की पैनासोनिक, यामहा आदि अंतरराष्ट्रीय स्तर की फर्मों से निवेश और हिस्सेदारी का भी भरोसा प्राप्त किया है। चीन का यह ग्रुप विश्व का सबसे बड़ा ग्रुप है। यह सबसे अधिक संगठित बाईसाईकल उत्पादक है। यह हीरो साईकलज़ के साथ प्रीमियम बाईसाईकल और इलैकट्रिक बाईक के उत्पादन के लिए हिस्सेदारी करेगा। फूशीदा ग्रुप के पास अपनी खोज और विकास का अथाह सामथ्र्य है। इसके पास सप्लाई चेन, उत्पादन और बाईसाईकल और इलैकट्रिक वाहनों की मार्केटिंग के लिए विशाल सामथ्र्य भी है। फूशीदा का हैडक्वाटर त्यानजिन में है और इसका 50 से अधिक देशों और उत्तरी अमरीका, लैटिन अमरीका, यूरोप, आस्ट्रेलिया, एशिया आदि जैसे क्षेत्रों में अपनी होंद है। इसकी तरफ से हर साल तकरीबन 18 मिलियन साईकिलों का उत्पादन किया जाता है। मुख्यमंत्री ने दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल को अपनी सरकार द्वारा हर मदद देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि लुधियाना साईकिल वैली इस क्षेत्र में पूरी तरह परिवर्तन लाएगी और यह पंजाब में इलैकट्रिक वाहनों और उभर रहे सैक्टर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इनवैस्ट पंजाब निवेशकों को एक ही जगह पर सुविधाएं प्रदान करता है और यह हर तरह की मंजूरियों के लिए वचनबद्ध है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगे कहा कि राज्य की नयी उद्योग और व्यापार नीति में लाभप्रद रियायतें दी गई हैं जिसके नतीजे के तौर पर पंजाब निवेश के लिए पसन्दीदा स्थान के तौर पर उभर कर सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि यहाँ का निवेश के लिए बढिय़ा माहौल भी राज्य के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है। फूशीदा प्रतिनिधिमंडल में जैंग लिपिंग और शी लिमिंग भी थे। मुख्यमंत्री के साथ उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव इन्वेस्टमैंट प्रमोशन विन्नी महाजन, सलाहकार इन्वेस्टमैंट प्रमोशन मेजर बी.एस. कोहली और एडीशनल सी.ई.ओ. इन्वैस्ट पंजाब अभिषेक नारंग भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 + 16 =

Most Popular

To Top