भारत

नंदा देवी चोटी पर आईटीबीपी सर्च और रेस्क्यू टीम को मिले 7 शव

आईटीबीपी की टीम को नंदा देवी अभियान पर गए सात पर्वतारोहियों के शव मिल गए हैं। पर्वतारोहियों के इस दल ने एक महीने पहले चोटी को फतह करने का अभियान शुरू किया था। अब भी आठवें पर्वतारोही के शव की तलाश जारी।उत्तराखंड की नंदा देवी चोटी फतह करने निकले लापता, 8 लोगों के सर्च और रेस्क्यू के लिए गई आईटीबीपी की टीम को 7 शव मिले हैं, जिसमें एक महिला और एक भारतीय का शव भी शामिल है। ये शव करीब 21 हजार फीट की ऊंचाई पर मिले। उत्तराखंड स्थित नंदा देवी ईस्ट पर्वत के आरोहण के लिए 12 सदस्यीय पर्वतारोहियों का दल 10 मई, 2019 से 15 जून, 2019 तक पर्वतारोहण अभियान पर था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

17 − 6 =

Most Popular

To Top