संसार

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव चरम पर

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज से ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने का ऐलान करते हुए कहा कि तेहरान की नीतियों में बदलाव तक प्रतिबंध जारी रहेंगे। वहीं जवाब में ईरान ने भी परमाणु संधि के तहत प्रतिबद्धताओं से पीछे हटने का एलान किया।अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ आज से नये और कड़े प्रतिबंध लगाये जाएंगे। ट्रंप ने इसके पहले ही कहा था कि अगर ईरान परमाणु हथियार बनाने पर काम करना बंद कर दे तो वह उसके सबसे अच्छे दोस्त बन सकते हैं। ईरान ने जब से अमरीका का ड्रोन गिराया है, तभी से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य हमला आखिरी क्षणों में इसलिए रोक दिया था क्योंकि यह कार्रवाई उचित नहीं होती। हालांकि उन्होंने ईरान के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने ईरान को आगाह करते हुए कहा है कि वह तेहरान पर जवाबी हमले को आखिरी क्षणों में रद्द करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को कमजोरी समझने की भूल न करे। बोल्टन ने यरूशलम में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू के साथ बैठक से पहले कहा कि न ही ईरान को और न ही किसी अन्य शत्रु राष्ट्र को अमेरिका के विवेक को कमजोरी समझने की भूल करनी चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four + 1 =

Most Popular

To Top