खेल

पोंटा साहिब में 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित विरसा संभाल गतका मुकाबले

गुरदीप सिंह सरहाली को हिमाचल प्रदेश ईसमा का कोऑर्डीनेटर बनाया

चंडीगढ़ – नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया और गतका ऐसोसीएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित विरसा संभाल गतका मुकाबले गुरुद्वारा पोंटा साहिब में करवाए गए। जिनमें उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की गतका टीमों ने भाग लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए कोऑर्डीनेटर गुरदीप सिंह सरहाली ने बताया कि हरजीत सिंह गरेवाल, प्रधान नेशनल गतका एसोसिएशन और चेयरमैन इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकादमी (ईसमा) के दिशा-निर्देशों के अधीन सिख युद्ध कला संबंधी जागरूकता पैदा करने के मनोरथ अधीन यह विरसा संभाल गतका मुकाबले करवाए गए। जिसमें चोटी के खिलाडिय़ों ने शस्त्र कला के जंगी करतब दिखाए। इस मौके पर प्रवक्ता ने सिख विरसे सम्बन्धी बच्चों को जानकारी दी और गुरू नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बलजीत सिंह सैनी, वित्त सचिव नेशनल गतका एसोसिएशन ने गुरदीप सिंह सरहाली को हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर ईसमा का कोऑर्डीनेटर और रतनजीत सिंह को हिमाचल प्रदेश गतका एसोसिएशन का संगठित सचिव नियुक्त किया।टूर्नामैंट के दौरान जजमैंट की मुख्य भूमिका नेशनल गतका प्रशिक्षक और रैफऱी विजय प्रताप सिंह की टीम ने बखूबी निभाई। इस मौके पर मुख्य मेहमान हरप्रीत सिंह मैंबर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पोंटा साहिब का विशेष सम्मान किया गया।इस मौके पर अन्यों के अलावा भाई गुरदीप सिंह पोंटा साहिब, हरिन्दर सिंह गतका प्रशिक्षक, डा. प्रीतम सिंह खेल डायरैक्टर संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी ख्याला, जालंधर, गुरचरन सिंह लाडी, गुरिन्दर सिंह मानसा, जोगराज सिंह फतेहगढ़ साहिब, जत्थेदार हरभजन सिंह उप प्रधान पोंटा साहिब, स. जंगीर सिंह मैनेजर भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

14 + 4 =

Most Popular

To Top