पंजाब

पंजाब राज्य डी.सी. कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल वापस ली

राजस्व मंत्री ने एक हफ़्ते के अंदर तरक्कियाँ देने का दिया भरोसा

चंडीगढ़ – राजस्व मंत्री पंजाब, श्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ द्वारा राजस्व विभाग के कर्मचारियों के मुद्दों को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का पुरज़ोर भरोसा दिए जाने के बाद पंजाब राज्य डी.सी. कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने तुंरत प्रभाव से अपनी हड़ताल वापस ले ली है। 18 जून से डी.सी. कार्यालय के कर्मचारी हड़ताल पर थे जिससे राज्य भर में काम -काज प्रभावित हो रहा था।आज सिविल सचिवालय पंजाब में अपने कार्यालय में यूनियन के नुमायंदों के साथ हुई मीटिंग में मंत्री ने भरोसा दिया कि राज्य सरकार और राजस्व विभाग कर्मचारी-हितैषी है और सभी जायज़ माँगों की पूर्ति ज़रूर की जायेगी। कर्मचारियों की विनती को स्वीकृत करते हुए उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के अंदर तरक्कियाँ कर दीं जाएंगी। उक्त माँगों के तुरंत निपटारे के लिए मंत्री ने डिविजऩल कमिश्नर को कर्मचारियों की सीनियोरिटी लिस्टें तैयार करके निजी तौर पर उनके कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा है। श्री कांगड़ ने वित्त कमिश्नर राजस्व, श्रीमती कल्पना मित्तल बाराह को कर्मचारियों की तरक्कियों सम्बन्धी 27 जून को होने वाली डिपार्टमेंटल प्रोमोशन कमेटी की मीटिंग सम्बन्धी सभी तैयारियाँ मुकम्मल करने के लिए कहा है।माँगें माने जाने की कार्यवाही सम्बन्धी पूरी पारदर्शिता रखने सम्बन्धी जानकारी देते हुए मंत्री ने यूनियन के नुमायंदों को बताया कि 15 दिनों के अंदर उनकी(कर्मचारियों) तरफ से जमा करवाई हरेक जायज़ माँग और आधारित एक्शन टेकन रिपोर्ट वह एफ.सी.आर. से प्राप्त कर सकते हैं।श्री गुरनाम सिंह विर्क, प्रधान, पंजाब राज्य डी.सी. कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने मंत्री के हमदर्दी भरे व्यवहार का धन्यवाद किया और डी.सी. कार्यालयों में सुचारू काम-काज की पुन: शुरुआत का भरोसा दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five − 3 =

Most Popular

To Top