एएन-32 विमान हादसाः मारे गए सभी 13 लोगों के अवशेष दुर्घटनास्थल से प्राप्त
भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान हादसे में मारे गए सभी 13 लोगों के अवशेष दुर्घटनास्थल से प्राप्त हो गए हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि 19 सदस्यीय खोजी दस्ते ने इन शवों को बरामद किया। खोजी दस्ते में गरूड कमांडो और सेना के जवानों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे के दिखाई देने के अगले दिन पिछले सप्ताह बुधवार को खोज अभियान शुरू किया था। खराब मौसम के कारण तलाश अभियान में बाधा आई। सूत्रों ने बताया है कि शवों को पहले जोरहाट लाया जायेगा। यह विमान तीन जून को जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था।