जीवन शैली

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए डॉक्टरों की डैपूटेशन को किया जायेगा रद्द-बलबीर सिंह सिद्धू

चंडीगढ़ – राज्य के सरकारी अस्पतालों में विशेष तौर पर सरहदी और दूर-दराज़ के इलाकों में मानक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मैडीकल अफसरों की डैपूटेशन को रद्द किया जायेगा। यह आदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बुधवार को कल्याण भवन में समूह सिविल सर्जनों के साथ की गई पहली मीटिंग में दिए।स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सिविल सर्जन यह यकीनी बनाएं कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर केवल जन औषधि केंद्र में मिलने वाली दवाएँ ही मरीज़ों को लिखें जिससे जरूरतमंद लोगों को अपनी जेब से पैसा ख़र्च कर प्राइवेट कैमिस्टों के पास दवाएँ न खऱीदनी पड़े।उन्होंने कहा कि अस्पतालों के कामकाज में और सुधार लाने के लिए पिछले महीने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन 535 नर्सें (ए.एन.एम) को भर्ती किया गया है और जून के आखिरी हफ़्ते तक 114 और नर्सें भर्ती की जाएंगी।स्वास्थ्य मंत्री ने जि़लावार सिविल सर्जनों से स्पैशलिस्टों और अन्य पैरा मैडीकल स्टाफ के खाली पड़े पदों की भी जानकारी के लिए और एक हफ्ते तक सभी खाली पदों का विवरण भेजने के लिए कहा। जिसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग खाली पड़े पदों की भर्ती प्रक्रिया को शुरू करेगा।स. सिद्धू ने हैल्थ और वैल्लनैस्स केन्द्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि इन केन्द्रों की स्थापना 13 अहम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए की गई है और अब तक 847 केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं जिसके लिए 419 कम्यूनिटी हैल्थ अफ़सरों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि अगस्त 2019 तक नये 553 कम्यूनिटी हैल्थ अफसरों को वैल्लनैस्स केन्द्रों पर नियुक्त किया जायेगा और मार्च 2018 तक 1800 सब-सैंटरों को वैल्लनैस्स केन्द्रों में तबदील किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मरीज़ों का विवरण ऑनलाईन करने के लिए कम्यूनिटी हैल्थ अफ़सरों को जल्द कंप्यूटर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।मींटिग में उपस्थित अतिरिक्त मुख्य सचिव सतीश चंद्रा ने स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि भारत में पंजाब और आंध्र प्रदेश को हैल्थ और वैल्लनैस्स केन्द्रों की स्थापना के लिए बढिय़ा प्रदर्शन वाले राज्यों के तौर पर घोषित किए गए हैं।अतिरिक्त मुख्य सचिव सतीश चंद्रा ने कहा कि सिविल सर्जन जि़लों में यकीनी बनाएं कि सीनियर मैडीकल अफ़सर निजी तौर पर सब-सेंटरों का दौरा करें जिससे माँ और बच्चों को मुहैया करवाई जाने वाली सेवाओं को सही ढंग से लागू किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इस मौके पर बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले एस.एम.ओ. माछीवाड़ा (लुधियाना), मुकन्दपुर (नया शहर) गुर सर सुधार (लुधियाना), बाबा बकाला (अमृतसर) और कालो माजरा ( पटियाला) को सम्मानित भी किया गया।इस मीटिंग में चेयरमैन पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोरेशन अमरदीप सिंह चीमा, राजकीय सचिव/ स्वास्थ्य मंत्री हरकेशचंद शर्मा मछलीकलां, मिशन डायरैक्टर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अमित कुमार, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं, डा. जसपाल कौर, डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डा. अवनीत कौर, डायरैक्टर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रीटा भारद्वाज, डिप्टी डायरैक्टर्ज़ और सिविल सर्जन उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × three =

Most Popular

To Top