पंजाब

सुनाम शेरों कैंचियाँ से शेरों लोंगोवाल जाने वाली सडक़ का नाम ‘फतेहवीर’ के नाम पर रखा जाएगा

चंडीगढ़ – गाँव भगवानपुरा, तहसील संगरूर के लोग और मृतक बच्चे के परिवार द्वारा सुनाम शेरों कैंचियाँ से शेरों लोंगोवाल जाने वाली सडक़ का नाम ‘फतेहवीर सिंह’ के नाम पर रखने की विनती को एक विशेष केस के तौर पर लेते हुए मुख्यमंत्री पंजाब, कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा मंजूरी दे दी गई है। जि़क्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी थी जब छोटे बच्चे फतेहवीर की बोरवैल्ल में गिर कर मौत हो गई थी।पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने मुख्यमंत्री द्वारा घनश्याम थोरी, डिप्टी कमिश्नर, संगरूर, जि़ला कांग्रेस कमेटी के प्रधान, राजिन्दर सिंह राजा और दमन बाजवा समेत मृतक बच्चे के परिवार के साथ मुलाकात की। परिवार के साथ हमदर्दी जताते हुए उन्होंने मृतक बच्चे के परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया। मंत्री ने बताया कि परिवार की विनती को स्वीकार करते हुए बच्चे की असामयिक बिछड़ी मासूम आत्मा को सत्कार देने के लिए राज्य सरकार ने इस सडक़ का नाम उस बच्चे (फतेहवीर) के नाम पर रखने के लिए सहमति जताई है। यह 11.83 किलोमीटर की लंबाई वाली एक अदर डिस्ट्रिक्ट रोड (ओ.डी.आर-01) है, जिसको सी.आर.एफ. स्कीम के अंतर्गत 5.50 मीटर से बढ़ा कर 7.0 मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है।बाद में श्री सिंगला ने बताया कि मृतक बच्चे के परिवार द्वारा इस सम्बन्धी लिखित विनती डिप्टी कमिश्नर, संगरूर के द्वारा राज्य सरकार के पास पहुँची थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 − 1 =

Most Popular

To Top