कप्तान इयोन मॉर्गन के रिकॉर्ड तोड़ शतक की बदौलत इंग्लैंड ने मंगलवार को विश्व कप 2019 में अफगानिस्तान के सामने 398 रन का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 397/6 का स्कोर खड़ा किया। की टीम निर्धारित 50ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 247 रन ही बना पाई। इंग्लैंड की तरफ से इयोन मोर्गन ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए इस मैच में 17 छक्के जड़े।मंगलवार को खेले गये आईसीसी विश्व कप के मुकाबले में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 150 रन से हरा दिया है, इंग्लैड द्वारा जीत के लिए रखे गये 398 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 247 रन ही बना पाई। इंग्लैंड की तरफ से इयोन मोर्गन ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए इस मैच में 17 छक्के जड़े। विश्व कप में मेज़बान इंग्लैंड का सामना अफगानिस्तान से हुआ, पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के सामने 398 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य रखा है।लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज़ नूर अली ज़दरान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए जबकि कप्तान गुलबुद्दीन नाऐब 37 रन बना कर मार्क वुड़ का शिकार बने। अफगानिस्तान का तीसरा विकेट रहमत शाह के रुप में गिरा, वो 46 रन बना कर आदिल रशीद के हाथों ऑउट हुए। जेम्स विंस और जॉनी बेयरस्टो ने टीम को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। विंस 26 रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए रूट ने बेयरस्टो के साथ पारी को संभाला और दुसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की, शतक की ओर बढ़ रहे बेयरस्टो को गुलबुद्दीन नाऐब ने 90 के स्कोर पर ऑउट कर इस साझेदारी को तोड़। रुट ने अपनी शानदार फार्म को जारी रखते हए अर्ध शतकीय पारी खेली, रुट 88 रन बनाकर ऑउट हुए। जबकि चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए कप्तान इयोन मोर्गन ने ताबडतोड बल्लेबाज़ी कर महज 57 गेदों पर तुफानी शतक जड़ा। मोर्गन 71 गेंदों पर 148 रनों की शानदार पारी खेल कर ऑउट हुए। इस तरह इंग्लैंड़ ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए।