डी-डे लैंडिंग की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में सैकड़ों सेवा निवृत्त सैनिकों को आमंत्रित किया गया, जो द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल हुए थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के साथ बंदरगाह शहर पोर्ट्समाउथ स्थित द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक समारोह में शामिल हुए। डी-डे लैंडिंग की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में सैकड़ों सेवा निवृत्त सैनिकों को आमंत्रित किया गया, जो द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल हुए थे। इतिहास के सबसे बड़े संयुक्त स्थल, वायु और नौसैनिक अभियान की स्मृति में ब्रिटेन की प्रधान मंत्री टेरिज़ा मे ने आयोजित समारोह में विश्व के 15 नेताओं को आमंत्रित किया है, जिन्होंने ब्रिटेन के साथ मिलकर संघर्ष किया था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, ग्रीस, लक्समबर्ग, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, न्यूजीलैंड, पोलैंड और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्रियों ने भी इस समारोह में भाग लिया।