उन्होंने 2014 में हुए तख्तापलट का नेतृत्व किया था और उसके बाद से वह देश के पहले असैन्य प्रधानमंत्री हैं थाईलैंड के सांसदों ने कल जुंटा प्रमुख प्रयुत चान ओ चा को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुन लिया। उन्होंने 2014 में हुए तख्तापलट का नेतृत्व किया था और उसके बाद से वह देश के पहले असैन्य प्रधानमंत्री हैं। प्रयुत ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी 40 वर्षीय अरबपति थानॉर्थन ज्वागरुं आंगकित को पीछे छोड़ दिया है। थानॉर्थन सेना विरोधी खेमे का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रयुत ने 500 मत हासिल किये जबकि मुख्य प्रतिद्वंद्वी को महज 244 मत मिले। बहुमत के लिये 375 मतों की ज़रूरत होती है।