केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से इस पद पर नियुक्त किया है.अजीत डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में इसकी जानकारी दी गई है. डोभाल को पहली बार मई, 2014 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया था और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था.